Search

March 11, 2026 9:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बोरियो थाने में दोनों पक्ष के मामले में प्राथमिकी दर्ज,जांच में जुटी पुलिस।

साहिबगंज/बोरियो:-थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझ टोला निवासी अब्दूल गनी ने बोरियो थाना में लिखित अवेदन देकर चार नामदर्ज लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है वही अब्दुल गनी ने लिखित अवेदन में बताया कि मेरे पुत्र अब्दुल खल्लाख रविवार को शाम 4 बजे खेत के तरफ चारा खिलाने के लिए ले गया था जो की एक हाथ से विकलांग है इसी दौरान चापगवा के ग्रामीण अचानक आए और मेरे बेटे को गाली ग्लोच करने लगे विरोध करने पर उन्होने कहा की मुझे क्यों गाली दिया और बंधक बना लिया सभी ने मिलकर मेरे बेटे को बंधक बनाकर बुरी तरह जमकर मारपीट करने लगे कुछ आदमी का नाम मेरे पुत्र ने बताया जिसमें चपगांवा निवासी मोनिका देवी पति अवध नारायण कुंवर,अरुण कुमार पिता स्व. रामेश्वर कुंवर, धनेश्वर कुंवर, पिता परसी कुंवर, विष्णु कुंवर पिता नागेश्वर कुमार सहित अन्य लोगों ने मिलकर इनलॉगो ने मोबलिंचिंग करना चाह रहे थे लेकीन जैसी हमने बोरियो पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी निरंजन द्वारा तत्पर्ता दिखाते हुए तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मेरे पुत्र को बंधक से छुड़वाया और जान बचाया बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया अब्दुल गनी ने लिखित अवेदन देकर थाना कांड संख्या-190/ 23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है वहीं दूसरी पक्षों ने भी अपने लिखित आवेदन में बताया है कि नाबालिग लड़की बकरी चराने के लिए गई थी 4 बजे अब्दुल द्वारा नाबालिग से छेड़खानी किया गया है जिसे लेकर थाना कांड संख्या -191/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कि गई है वहीं थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि दोनों ही मामले में प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर