Search

March 16, 2026 5:18 pm

भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न, लिए गए अहम निर्णय

राजकुमार भगत

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

पाकुड।प्रधानमंत्री के कार्यकाल 30 मई को 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार की कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय, पाकुड़ में जिला कार्यसमिति की बैठक ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे की अध्यक्षता में की गई।बैठक में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी एवं महा जनसंपर्क अभियान के प्रांतीय टोली के सदस्य सह राजमहल के विधायक अनंत ओझा , अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक एवं मिस्त्री सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह एवं अनुग्रहित प्रसाद साह, निवर्तमान ज़िला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्षा सम्पा साहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।इस अवसर पर अनंत ओझा ने 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे के उपलक्ष्य में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता का सक्रिय योगदान अत्यंत आवश्यक है ।इस अभियान के तहत पाकुड़ के जाने माने व्यवसायी बिमल पांडे ने ज़िला कार्यालय में आकर अपनी निधि का योगदान बाबूलाल मरांडी और अनंत ओझा के समक्ष किया।पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी ने अपने संबोधन में धानमंत्री जी के जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे इन महात्वाकांक्षी योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के गरीब लोगों के जीवन में सकारात्मकता बदलाव लाया है।उन्होंने पार्टी संगठन को और सुदृढ़ करने के लिये अपने अनुभवों को साझा किया और कार्यकर्ताओं को गुरूमंत्र दिया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला महा जनसंपर्क अभियान समिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष,मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकरी, पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा, उपाध्यक्ष एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20230519 WA0069 1
IMG 20230519 WA0071
IMG 20230519 WA0070
IMG 20230519 WA0068

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर