राजकुमार भगत
पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में देर रात पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम में कुमारपुर पंचायत के रानीपुर टोला में 92 लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने नए सदस्यों को अंग वस्त्र पहना कर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए तथा सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने तमाम ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। मौके पर वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र त्रिवेदी, हजरत शेख, मुन्ना शेख, मोटाकब्बेर शेख, फजहर मोमिन, मंटू शेख, तासिर मोमिन, सुलेमान सिद्दीकी, माजिद मोमिन सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे









