सतनाम सिंह
पाकुड़। 30 जून हूल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में व भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी पार्क स्थित अमर शहिद सिद्धो कान्हो जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।
भाजपा नेता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजमहल विधानसभा के प्रभारी बाबूधन मुर्मू जी अपनी बातों को रखा एवं अमर शहीद सिद्धू कान्हु जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।







