धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में व्याप्त भ्रष्टाचार ,सुखाड़ राहत सहित अन्य मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष बिजय भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई । धरना के पूर्व पाकुड़िया सिदो कान्हु चौक से रैली निकाली गई जो प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचकर धरना में तब्दील हो गई । रैली में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,पूर्व विधायक सुफल मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,दुर्गा मरांडी,तपन मंडल,प्रमुख कालीदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी ,पूर्व मुखिया ढेना मरांडी,हृदयानंद भगत,एलियन हांसदा,शिलारनी हेम्ब्रम ,नरेन साहा,सुखलाल मिर्धा,लालमोहम्मद अंसारी, सफीक अंसारी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट हेमंत सरकार मुर्दाबाद,मंत्री आलमगीर आलम मुर्दाबाद,घूसखोर प्रशासन मुर्दाबाद की नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के पास स्थित धरना स्थल पहुंचे । प्रखंड कार्यालय के सामने धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की कार्यकाल में राज्य में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गई है ,निरंकुश शासन चल रही है,भ्रष्टाचार का बोलबाला है । प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में बिना घुस दिए जनता का कोई काम नही हो रहा है ,ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है । पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी राज्य के लोग परेशान है ,जनता की समस्या को अनसुना की जा रही है । प्रमुख कालीदास मरांडी ने प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में मनमानी कर मनरेगा योजना के स्वीकृत लाभुको से पैसा की उगाही की जाती है ,प्रखंड बीपीओ कार्यालय में मनरेगा योजना की स्वीकृति में तीन हजार, एमबी निर्गत करने में तीन हजार और योजना का फाइनल राशि निकासी में तीन प्रतिशत की उगाही होती है । वरिष्ठ नेता दुर्गा मरांडी ने कहा कि राज्य में खेती लायक पर्याप्त बारिश नही होने सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है ,नब्बे फीसदी किसान पानी की कमी से धान की खेती नही कर सके है कुछ दिन और यही स्थिति रहा तो इस बार भी धान की खेती से किसान वंचित रह जाएंगे । इस परिस्थिति में सरकार अविलंब सुखाड़ घोषित करे और किसानो को मुवावजा दे । पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि पाकुड़ जिला विगत दो वर्षो से सुखाड़ का मार झेल रहा है , जिस कारण मजदूरों का पलायन जारी है,पलायन रोकने के लिए अविलंब सुखाड़ राहत चलाने की जरूरत है । वरिष्ठ नेता एलियन हांसदा ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बिजली आपूर्ति की हालत चरमरा गई है ,आम जनता को मिलने वाली बिजली को काटकर क्रशर में दिन रात बिजली की आपूर्ति की जा रही है ,जनता बिजली के लिए परेशान हैं लेकिन जनता को सुननेवाला कोई नही है । मौके पर तपन मंडल ने सभा का संचालन किया ।


Related Posts

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह




