Search

March 17, 2026 1:24 pm

भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता संवर्धन का कार्य करती है एकल अभियान।

धीरेन साहा

पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को एकल अभियान संथाल परगना भाग अंचल पाकुड़ संच पाकुड़िया का आचार्य 30 घंटे का मासिक अभ्यास वर्ग संच समिति के अध्यक्ष अमर कुमार भगत की अध्यक्षता में की गई। इस वर्ग में प्रखंड के सभी एकल अभियान आचार्य उपस्थित हुए। अध्यक्ष अमर भगत ने उपस्थित सभी आचार्य को बताया कि प्रतिदिन सभी विद्यालयों निर्धारित समय पर चले और आचार्य द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के मध्यम से 6 से 12 वर्ष के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक देकर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता संवर्धन के कार्य करती है। एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा एकल विद्यालय में दिये जाते है 1 प्राथमिक शिक्षा 2 आरोग्य शिक्षा 3 ग्राम विकास 4 जागरण शिक्षा 5 संस्कार शिक्षा को देकर बच्चों में शिक्षा देने का कार्य करती है। साथ ही मौके पर नारायण भंडारी भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख, रामकिशन सोरेन अंचल अभियान प्रमुख, हराधन भंडारी अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख, नैनी सोरेन संच प्रमुख और अभियान प्रमुख द्वारा आचार्य एप के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन बच्चों की उपस्थिति का कार्य करेंगे एवं नारायण जी द्वारा गत माह की कार्य की समीक्षा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर