राजकुमार भगत
पाकुड़ ।शुक्रवार को सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मशरूम खेती पर दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन निदेशक आरसेटी पाकुड़ कृष्णा दास और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार वर्धन ने संयुक्त रुप से किया।वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार वर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। मशरूम की खेती कर स्वालंबी बन सकते हैं। इसकी मांग बाजार में काफ़ी है। अतः इसमें आय की संभावना काफ़ी हैं। पाकुड़ जिला की युवाओं और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं को मशरूम खेती के साथ ही विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई, मोतीलाल साहा मौजूद रहे।









