प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)परिवार की मंगल कामना के लिए
लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित करियोडीह, बिचामहल, तालझारी, बड़ा सरसा, पतरापाड़ा, करणघाटी
में शनिवार को बंगाली समाज के लोगों ने श्रद्धा से देवी विपदतारिणी की पूजा की गई। इस दौरान पुरोहित लालू चक्रवती द्वारा मां विपद तारिणी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाएं ने परिवार की रक्षा के लिए 13प्रकार के फल, फूल, बेलपत्र का भोग लगाया।वही बंगाली समाज के लोगों में पूजा – अर्चना को लेकर काफी उत्साह दिखा । पूजा के संबंध में बंगाली समाज के लोगों ने बताया कि विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए मां विपद तारिणी की पूजा की जाती है। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। विदित हो कि लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मंदिर में हर वर्ष देवी विपद तारिणी की पूजा की जाती है। पूजा में लिट्टीपाड़ा के अलावा अन्य स्थान से काफी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल होती हैं। एसा कहा जाता है कि मां का पूजा करने से घर परिवार आए संकट दूर हो जाते है । इस पूजा को माताएं ही करती है । माताएं अपने घर के प्रत्येक सदस्य के नाम पर बाजू में बांधने के लिए अलग – अलग डोर को पूजा स्थल में रखती है । पूजा के पश्चात माताओं द्वारा इस डोर को उन प्रत्येक सदस्य के बाजू में बांधती है ।






