Search

March 13, 2026 9:09 am

महेशपुर थाना प्रभारी ने थाना परिसर में भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना विधि विधान से संपन्न कराई

सतनाम सिंह

महेशपुर वासियों की शांति व समृद्धि को लेकर गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुरोहित सुधीर चौधरी गढ़बाडी द्वारा थाना परिसर में भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से संपन्न कराई. पूजा के क्रम में हवन एवं आरती के वक्त पुरोहित सुधीर चौधरी ने आम आवाम की सुरक्षा को लेकर मंत्रोच्चार किया. पूजा में शामिल थाने के एसआई बी. के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने दोहराते हुए आम आवाम के सुरक्षित जीवन की मंगल कामना की.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर