बजरंग पंडित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार भवन में गुरुवार को टीबी चैंपियन को एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण में डीटीओ डॉ. एहतेशाम, डीपीपीएमसी सुशांत कुमार दुबे, डीपीसी गौरव कुमार, डीपीटी नॉडल निशांत प्रकाश, सीएचसी महेशपुर के बीएएम शैलश कुमार मौजूद थे. वही डीटीओ डॉ. एहतेशाम ने बताया कि प्रशिक्षण में टीबी चैंपियन को बताया गया कि टीबी के मरीजों को जागरूक करें कि एक बार इलाज शुरू होने पर बीच में दवा कदापि ना बंद करें, ऐसा करने से टीबी गंभीर होकर अन्य रूप ले सकती है.ल। मरीजों को बताएं कि टीबी की दवा तभी बंद करें, जब चिकित्सक इसकी सलाह दें। उन्होंने बताया कि अगर लगातार दो हफ्ते से खांसी आए, बलगम में खून आए, रात में बुखार के साथ पसीना व तेजी से वजन घट रहा हो, भूख ना लगे तो यह टीबी के लक्षण हो सकते है। ऐसी स्थिति में नजदीकी जांच केंद्र पर टीबी जांच निशुल्क करवाएं. जांच में टीबी की पुष्टि हो तो पूरी तरह ठीक होने तक इलाज लें।







