राजकुमार भगत
पाकुड़। श्री सत्य साई सेवा संगठन पाकुड़ द्वारा 6 मई को ईस्वारामा दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। भगवान श्री सत्य साई बाबा की मां इस्वराम्मा के पुण्य तिथि पर संगठन द्वारा संचालित संगठन के तीन विभाग में से एक शैक्षणिक विभाग अन्तर्गत बाल विकास बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पाकुड़ के दो बाल विकास सेंटर छोटी अलीगंज बाल विकास सेंटर एवं साई मंदिर बैंक कॉलोनी बाल विकास मे किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा डिवोशनल सॉन्ग पर रिकोडिंग डांस, भाषण, शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया एवं सभी , अपने अपने माता पिता को पूजा _आरती की। अ
संगठन के अधिकारी द्वारा बाल विकास के महत्त्व पर चर्चा कर उनके महत्व को समझाया गया। भगवान बाबा कहते है कि शिक्षा का अंत चरित्र है । इसलिए बाल विकास द्वारा सभी बच्चे को नैतिक एवं मानवीय मूल्य की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए,। इसके अलावा समिति द्वारा फ्री मेडीकल कैंप का आयोजन साई होम्यो सेंटर में किया गया ,।जिसमें ग्रामीण इलाकों से आए रोगियों को डॉक्टर ज्योति ठाकुर एवं डॉक्टर देबकांत ठाकुर द्वारा स्प्रेम जांच कर 88 रोगियों को दवा दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि ठाकुर, साई सात्विक, ओम कुमार, रुपचन मेहरा, निशा कुमारी, अजित राय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।






