राजकुमार भगत
पाकुड। शनिवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की एवं प्रति शपथ पत्र दायर करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि न्यायालय में दायर लंबित रिट याचिका की प्रति प्राप्त कर जवाब तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करें। उपायुक्त ने लंबित मामलों जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश देते हुए सीपीग्राम्स पोर्टल में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। सीपीग्राम्स पोर्टल में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है। उन सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया ।।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री महेश राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अंजू कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।





