Search

March 16, 2026 2:29 pm

मालगाड़ी की चपेट में आने वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत

सतनाम सिंह

पाकुड़ रविवार रेल लाइन पार करने के चक्कर में एक वृद्ध व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया और बुरी तरीके से जख्मी हो गया.प्राप्त जानकारी से के अनुसार वृद्ध व्यक्ति उम्र 74 के द्वारा लाइन पार करने के क्रम में यह घटना घटी है. आनन-फानन में जीआरपी व आसपास के लोगों की मदद से वृद्ध व्यक्ति को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के मुगलपाड़ा इस्लामपुर निवासी मुस्तफा शेख के रूप में की गई है. इस संबंध में जीआरपी प्रभारी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मृतक झालमुड़ी बेचने का काम किया करता था. मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति काफी घायल हो गया था इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इसकी मृत्यु हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इसके पुत्र तफजूल हुसैन के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर