सतनाम सिंह
दुर्घटना में तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल,किए गए बाहर रेफर।
पाकुड़ मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बहिरग्राम पूल के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त,इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 3 युवा हुए है गंभीर रुप से घायल, प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जिसमे तीन लोग सवार थे अनियंत्रित होकर पूल के पास एक पैड में जोरदार टक्कर मार दिया,टक्कर काफी जबरदस्त होने से मोटरसाइकिल में सवार तीनों युवा गंभीर रूप से घायल हो गए है,घटना स्थल पर मालपहाड़ी थाना पुलिस ने पहुंचकर तीनों घायलों को पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचाया जहां तीनों घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है,तीनो युवक पश्चिम बंगाल थाना शमशेरगंज मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं।
Also Read: श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर आयोजित की गई बैठक, बीडीओ को ज्ञापन सौंपेगा संघ।









