धीरेन साहा
पाकुड़िया सरकार के आदेशानुसार गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायतों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन मुखिया एवं पंचायत सचिवों की देखरेख में आयोजित किया गया । इस दौरान पाकुड़िया सहित मोंगलाबाँध , बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , बननोग्राम , लागडुम , गनपुरा सहित अन्य पंचायतों में ग्रामीणों ने सरकारी विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त किया । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचलाधिकारी किरण डांग ने बासेतकुंडी पंचायत कार्यालयों में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,रोजगार का आवंटन,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य समस्याओं को सुना गया । साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार ने पंचायत सचिव को इन सभी समस्याओं का समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया । इस अवसर पर पंचायत भवन में ग्रामीण उपस्थित थे ।





