Search

March 13, 2026 1:33 pm

रामकथा सह ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

राहुल दास

Also Read: E-paper 14-01-26

हिरणपुर (पाकुड़): बाबा मनोकामना नाथ मंदिर समिति के द्वारा शुक्रवार को नो दिवसीय श्रीराम संगीतमय कथा सह ज्ञान यज्ञ आयोजित की गई। इसको लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सेकड़ो की संख्या में कन्याओ ने भगवा वस्त्र पहनकर कलश लिए नदी में पहुंचा। जहां पुजारी द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ विधिवत जल भरा गया।इसके बाद पूरा नगर परिक्रमा किया गया। साथ मे वृंदावन से पधारे कथा वाचिका साध्वी प्रियंका शास्त्री सहित काफी संख्या में श्रधालुओ ने भाग लिया। कलश यात्रा में सभी लोग भगवा ध्वज थामे भगवान राम की जयकारा लगा रहे थे। वही धार्मिक गीत की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। इसके बाद पुजारी की उपस्थिति में पूजा मण्डप में कलश की विधिविधान से स्थापित की गई। आयोजक समिति के सदस्यों के अनुसार इस स्थल पर वर्षो से रामकथा का आयोजन होते आ रहा है। इस वर्ष भी व्यापक रूप से तैयारी की गई है। आज से नो दिनों तक नियमित रूप से श्रीराम कथा की वाचन होगी। श्रधालुओ के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर