Search

March 15, 2026 3:36 pm

मुखिया संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष सोलेन हेम्ब्रम के अध्यक्षता में आयोजित की गई ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया पंचायत भवन पाकुड़िया में मुखिया संघ की बैठक गुरुवार को मुखिया संघ के अध्यक्ष सोलेन हेम्ब्रम के अध्यक्षता में आयोजित की गई । बसंतपुर पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष सोलेन हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार द्वारा मुखिया का मानदेय में वृद्धि किया गया है इसको लेकर हमलोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही प्रखंड के जनसेवको के हड़ताल के कारण मनरेगा सहित विभिन्न कार्य पंचायत सचिव के कमी के कारण बाधित भी हो रहा है। सरकार इस पर भी ध्यान देकर जल्द समाधान करें साथ ही बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा ने कहा कि सरकार के इस सराहनीय कदम को हमलोग भूला नहीं पाएंगे। मौके पर पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन,मुखिया सलोमी बेसरा, गणपुरा पंचायत के मुखिया सुशीला मरांडी, बड़ा सिंहपुर, फुलझिंझरी डोमन गढ़िया सहित अन्य पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर