Search

February 18, 2026 11:28 am

‘सावधानी की पाठशाला’, स्कूलों में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्र बने जीवन रक्षा के दूत

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बुधवार को 21वें दिन “सावधानी की पाठशाला — सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के कस्तूरबा उच्च विद्यालय एवं राजकीय कृत उच्च विद्यालय प्लस टू में पुलिस विभाग और रोड सेफ्टी टीम द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सुरक्षित पैदल चलने, वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया। छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए जागरूक करें। मौके पर थाना प्रभारी विवेक कुमार, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मोहम्मद अजहद अंसारी एवं अमित कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला।

img 20260121 wa00507438090943893973689
img 20260121 wa00497420574467418452841

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर