Search

October 2, 2026 11:45 pm

दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लिट्टीपाड़ा निवासी राजेश मंडल (43) के रूप में हुई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, एक महिला की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी 1 अक्टूबर 2026 को बीएनएस की धारा 64(1), 74 और 127(2) के तहत दर्ज की गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!