Search

March 20, 2026 6:31 pm

मोगलाबांध पंचायत में 28 अप्रैल को उप मुखिया का निर्वाचन, बीडीओ ने दी जानकारी।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशानुसार मोगलाबांध पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन आगामी 28 अप्रैल को पंचायत भवन परिसर में सम्पन्न कराया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि उप मुखिया का निर्वाचन को लेकर पंचायत अंतर्गत 13 वार्ड सदस्यों को लेटर के माध्यम से बैठक की लिखित सूचना दे दी गई है।ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह मुखिया की आकस्मिक निधन हो गया है।जिससे मोगलाबांध पंचायत में मुखिया का पद रिक्त हो गया है।जिससे पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन में परेशानी न हो।किसी भी प्रकार का विकास योजना का कार्य बाधित न हो।साथ ही आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।इसे देखते हुए उप मुखिया के निर्वाचन के लिए सोमवार को पंचायत भवन में बैठक रखा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर