Search

April 11, 2026 5:11 pm

अलविदा जुम्मा पर मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा पाकुड़

पाकुड़: रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुम्मा ‘अलविदा जुम्मा’ के अवसर पर शुक्रवार को पूरे पाकुड़ जिले की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज़ अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। हर जगह लोगों ने एक साथ इबादत कर देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज़ के दौरान पूरे जिले में शांति और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की सतर्कता और लोगों की समझदारी से कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। रमजान का महीना इस्लाम में बेहद पाक और रहमतों भरा माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में पवित्र कुरान शरीफ नाज़िल हुई थी। इस दौरान रोजेदार पूरे महीने रोजा रखकर इबादत में जुटे रहते हैं। अब चांद के दीदार के साथ ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल शनिवार को ईद होने की संभावना जताई जा रही है। ईद के दिन नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और भाईचारे का संदेश फैलाते हैं। घर-घर जाकर मिलने-जुलने और मीठी सेवइयां खाने की परंपरा भी निभाई जाती है।

img 20260320 wa00139066845344620820190

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!