Search

September 7, 2026 2:50 am

हस्तनिर्मित राखी पाकर भावुक हुईं उपायुक्त, दीदियों के हुनर को सराहा।

पाकुड़। रक्षाबंधन के अवसर पर जेएसएलपीएस की दीदियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को अपने हाथों से तैयार की गई हस्तनिर्मित राखी भेंट कर स्नेह और अपनत्व जताया। राखी स्वीकार करते हुए उपायुक्त ने दीदियों के इस आत्मीय भाव की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देता है। उन्होंने जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही हस्तनिर्मित राखियों को महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया। दीदियों ने बताया कि उनके बनाए राखियों का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां लोग इन्हें खरीद रहे हैं। राखी निर्माण और बिक्री से ग्रामीण महिलाओं को आय का साधन मिल रहा है और उनके हुनर को बाजार भी उपलब्ध हो रहा है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें। इससे ‘लोकल से वोकल’ को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!