Search

October 21, 2026 11:31 pm

घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने राहुल मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरीपुर निवासी लखन मंडल के पुत्र राहुल मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को मालपहाड़ी ओपी में पीड़िता की ओर से एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया कि राहुल मंडल ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाकुड़ (मालपहाड़ी ओपी) कांड संख्या 239/2026, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार, प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल ने आरोपी राहुल मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!