Search

March 17, 2026 6:15 am

मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से भाई बहन हुए घायल,एक रेफर

अब्दुल अंसारी

पाकुड़, महेशपुर थाना छेत्र के सीलमपुर में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से मोटरसाइकिल चालक सहित पीछे बैठी उसकी बहन,दोनो जमीन पर मोटरसाइकिल सहित काफी जोर से गिर गए,गिरने की वजह से दोनो भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए,प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरहल पोखर के नेमुद्दीन अंसारी अपनी बड़ी बहन नसीमा खातून की लेकर महेशपुर बाजार जा रहे थे, तभी सीलमपुर के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया,जिसके कारण दोनों भाई बहन मोटरसाइकिल से काफी जोर से जमीन पर गिर गए,गिरने की वजह से दोनो भाई बहन घायल हो गए,अगल बगल के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनो भाई बहन को अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने दोनो का इलाज किया,नसीमा खातून के शिर में काफी चोटें आई है,जिसके कारण खून काफी निकल रहा था,जिसके चलते डॉक्टर ने तुरंत बाहर ले जाने की सलाह दी,तब तक परिजन भी एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद अस्पताल पहुंचे जहां वास्तु स्थिति को जानने के बाद नसीमा खातून को एंबुलेंस के सहारे बाहर लेकर जाया गया।

IMG 20230511 WA0027 1
IMG 20230511 WA0025
IMG 20230511 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर