Search

March 16, 2026 3:50 pm

मोटरसाइकिल वाले के खिलाफ महिला ने थाना में कराया केस दर्ज

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना अंतर्गत चापतूरा गांव के समीप विगत सोमवार को मोटरसाइकिल के धक्के से चापतुरापुरा लेटपाड़ा गांव निवासी अशोक लेट के मौत के मामले में उसकी पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वादिनी ने थाने में लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके पति अशोक लेट साइकिल पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे. इसी दरम्यान पीछे से तेजरफ्तार बाइक चालक ने अशोक लेट को धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट ले गए. जहां चिकित्सकों ने जख्मी व्यक्ति की गंभीर स्थिति देखते हुए कोलकाता रेफर कर दिया। जहां 18 मई को अशोक लेट का इलाज के दौरान मौत हो गई। वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में बाइक चालक अमीर शेख के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर