धीरेन साहा
पाकुड़िया भारतीय जनता पार्टी पाकुड़िया मंडल अंतर्गत राजबाड़ी स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में महा जनसंपर्क अभियान तथा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष बिजय भगत, प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन के साथ में उपस्थित पूर्व विधायक सुफल मरांडी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हृदयानंद भगत , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तपन मंडल ,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जैसन बेसरा एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कर रहे बृजमोहन चौबे के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया एवं नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । मौके पर ग्रामीण तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |







