Search

February 19, 2026 2:57 pm

मेयर चुनाव में मुस्तफा कमाल सदर की एंट्री, सबा मुस्तफा को मैदान में उतारने की तैयारी



जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

डाल्टनगंज: मेदिनीनगर नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है।
इसी क्रम में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष मुस्तफा कमाल सदर का मेयर चुनावी मैदान में सक्रिय आगमन चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार मुस्तफा कमाल सदर ने मेयर चुनाव को लेकर अपनी पूरी रणनीति तैयार चल रही  है।
बताया जा रहा है कि वे सबा मुस्तफा को मेयर पद के लिए चुनावी टक्कर में उतारने की तैयारी में हैं। सबा मुस्तफा को लेकर संगठन के भीतर समर्थन मजबूत माना जा रहा है और बात चित जारी है। आने वाले दिनों में इस संबंध में औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। ज्यादा मुमकिन है कि AIMIM के सहयोग से आने की ज्यादा उम्मीद है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो यदि सबा मुस्तफा चुनावी मैदान में उतरती हैं, तो मेयर चुनाव का समीकरण काफी हद तक बदल सकता है। फिलहाल पूरे मामले पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

s l12002348674847024470061

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर