Search

March 13, 2026 6:31 am

राखी जैन एवं कुमार अक्षय को चार्टर्ड अकाउंटेंट में मिली सफलता, परिवार में खुशी की लहर

सतनाम सिंह

पाकुड़। सफलता कभी किसी के रोड़ा नहीं बनती । मन में उमंग धैर्य विश्वास और चुनौतियों को सामना करने का सामर्थ हो फिर उसे कौन रोक सकता है। एक रस्सी भी शील पर घीस कर अपना रास्ता अपनी निशान छोड़ जाती है। फिर मानव क्या नहीं कर सकता! यदि वह ठान ले जल के बहाव की तरह रास्ता खुद निकाल लेता है। पाकुड़ के दो लाल ने फिर पाकुड़ का नाम रोशन किया है। लायंस क्लब पाकुड़ विशाल के भीष्म पितामह स्वर्गीय लायन जगदीश डोकनिया जी के पौत्र कुमार अक्षय जो सचिव लायन प्रमोद डोकानिया जी के पुत्र है। सी ए चार्टर्ड अकाउंटेंट(Charted Accountant) में सफलता प्राप्त की है। दूसरी ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन के भाई महेंद्र जैन की बेटी सुश्री राखी जैन ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट में सफलता प्राप्त की है ।इससे पाकुड़ में हर्ष है ।पाकुड़ की जनता एवं आम बुद्धिजीवी ने इनके अभिभावक एवं दोनों बच्चों को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

IMG 20230706 WA0090
IMG 20230706 WA0091 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर