Search

March 17, 2026 6:26 pm

राजमहल लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु भाजपा कर रही गांव गांव का दौरा

प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं पूर्व विधायक सुफल मरांडी राजमहल लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर है गंभीर, डोर टू डोर ग्रामीणों से कर रहे संपर्क

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखण्ड भाजपा ने कसी कमर,मिशन 2024 को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं पूर्व विधायक सुफल मरांडी राजमहल लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर इन दिनों काफी गंभीर है,भाजपा में आए पूर्व विधायक सुफल मरांडी सहज सुलभ और मृदुभाषी नेता के रूप में जाने जाते हैं ,वे चाहते हैं कि 2024 का लोकसभा चुनाव में राजमहल में कमल का उदय हर हाल में हो ,इसी परिपेक्ष्य में सुफल मरांडी इन दिनों हर गावों का दौरा कर भाजपा संगठन को मजबूत करने में लगे हैं।गुरुवार को ग्राम जोंका बूथ संख्या 279 अंतर्गत हर घरों के दीवारों में कमल चिन्ह का दिवाल लेखन करवाते हुए आम जनों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो भारत ही नहीं पूरे विश्व का कल्याण उदार और बसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।भारत के साथ सभी देशों का मधुर संबंध हो या जी 20 की अध्यक्षता हो या सर्जिकल स्ट्राइक हो मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत सुखी संपन्न और आत्म निर्भर है।आगे भी भारत की संपन्नता बढ़ती रहे इसको लेकर भाजपा की पुनः वापसी जरूरी है । ना सिर्फ पूर्व विधायक सुफल मरांडी बल्कि पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन भी राजमहल में भाजपा का उदय को लेकर काफी संघर्ष शील हैं और हर बूथ का दौरा तेजी से कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर