सतनाम सिंह
राजा राम मोहन राय की 250 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई। ये रैली सिदो-कान्हू पार्क से डायट भवन पाकुड़ में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।पुन: डायट भवन में रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, समग्र शिक्षा के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं जनसंपर्क कार्यालय से दीपाली साह समेत अन्य उपस्थित थे।









