धीरेन साहा
पाकुड़िया भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं राज्यसभा सांसद के आगमन हेतु शुक्रवार को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष विजय भगत के द्वारा नवाडीह, डोमनगढ़िया, खक्सा गांव सहित अन्य गांव में बैठक कर बूथ कॉमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि आगामी 15 जून को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू पाकुड़िया पहुंच रहे हैं जिसमें विभिन्न गांव में केंद्र सरकार के योजनाओं का निरीक्षण व लाभुक से सीधा संपर्क करेंगे। साथ ही बुथ सशक्तिकरण से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। चुनाव बहुत निकट है इसलिए हम सभी को पूरी लगन के साथ अपनी-अपनी बुथों को मजबूत करना है सभी बूथों पर सुचारू रूप से कार्य किए जाने से भाजपा राजमहल लोकसभा सीट जीत हासिल करेंगे। साथ ही देश की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणः प्रधानमंत्री बनाना है और फिर से केंद्र में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र सेवा के लिए उनके हाथों में सौंप देंगे तभी देश का विकास होगा। मौके पर गोपाल राय समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







