Search

March 16, 2026 3:49 am

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को आन द स्पॉट समाधान किया गया

महेशपुर प्रखंड के भेटाटोला पंचायत,
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कामलघाटी पंचायत,अमड़ापाड़ा प्रखंड के जराकी पंचायत,हिरणपुर प्रखंड के धोवाडांगा पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के खाजुरडांगाल पंचायत,सदर प्रखंड पाकुड़ के फरसा पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला स्तरीय/ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,रात्रि चौपाल में जिला स्तरीय/ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण, बिजली, स्कूल में पठन पाठन, स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर जिला स्तरीय पदाधिकारीयों ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें।

IMG 20230526 WA0042
IMG 20230526 WA0041
IMG 20230526 WA0044
IMG 20230526 WA0043 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर