Search

April 16, 2026 10:10 am

रामनवमी की तैयारी तेज, अखाड़ा समिति गठित कर 27 मार्च की शोभायात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में रविवार को सार्वजनिक रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक की गई. बैठक में आगामी रामनवमी को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई. साथ ही बैठक में आगामी 27 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा को लेकर समिति का गठन किया गया. अखाड़ा समिति के अध्यक्ष के रूप में आकाश दत्ता, उपाध्यक्ष राजीव सिंह व संजू घोष, सचिव दीपक साहा, सह सचिव मदन पहाड़िया, कोषाध्यक्ष अनिकेत सिंह व गुंजन तिवारी को बनाया गया. अखाड़ा समितियों ने इस बार पूरे प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा राम भक्त रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर तैयारी करने में जुट गए हैं. मौके पर राहुल मिश्रा, बिक्की राय, शुभम भगत, धनंजय साहा, मदन पहाड़िया, टिंकू पहाड़िया, निपेन पहाड़िया, सेतु पहाड़िया, बुधवा पहाड़िया, रितेश वर्मा, सन्नी तिवारी, अशोक वर्मा, गुड्डू रजक, देवरत सिंह, पीयूष चौबे, पलाश कुमार, राहुल यादव, जीत साहा सहित दर्जनों राम भक्त मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!