बिक्की सन्याल
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला ग्राम पंचायत में गुरुवार रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी, श्रम अधीक्षक रमेश सिंह, कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। रात्रि चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण,स्कूल में पठन पाठन , स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें। चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार मरांडी, प्रखंड समन्वयक, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ज़िल्लूर रहमान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा अजय गुप्ता, सहायक अभियंता सुनील कुमार, महिला प्रवेशिका बॉबी कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।







