Search

March 17, 2026 6:24 pm

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का सफल आयोजन को कराना करें सुनिश्चित- प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमड़ापाड़ा

राष्ट्रीय पंचायत दिवस (21 मार्च- 24 मार्च) हेतु निर्गत विभागीय पत्र द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए….

दिनांकवार प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधितों को दिया आवश्यक व उचित दिशा निर्देश…

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (21मार्च -24 मार्च) के आयोजन हेतु,15वें वित्त आयोग, पेयजल से संबंधित गूगल शीट की प्रविष्टि, ज्ञान केंद्र, जीपीडीपी व अन्य योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

पेयजल से संबंधित गूगल शीट को 22 मार्च तक शत प्रविष्टि पूर्ण करना सुनिश्चित करें:- प्रखंड विकास पदाधिकारी…

बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (21मार्च -24 मार्च) के आयोजन हेतु, 15वें वित्त आयोग, पेयजल से संबंधित गूगल शीट की प्रविष्टि, ज्ञान केंद्र, जीपीडीपी की समीक्षा कर संबंधित पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 15वें वित्त मद से क्रियान्वित योजना की योजनावार समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने ने संबंधित पंचायत सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर मुखिया एवं ग्राम पंचायत सदस्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि को खर्च करें। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक 15 वें वित्त आयोग की राशि का 75% राशि खर्च करना सुनिश्चित करें। 15वें वित्त आयोग के तहत सड़कों की मरम्मती, क्लस्टर की मैनेजमेंट, विद्यालयों में पार्क एवं गार्डन का निर्माण, शौचालय, पेयजलापूर्ति आदि के निर्माण पर राशि खर्च करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी को सहयोग एवं समन्वय केसाथ कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से उक्त योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं ताकि सभी योग्य लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही रॉयल्टी, डीएमएफ़टी, लेबर शेष की कटौती की गई राशि को ससमय संबंद्ध हेड में जमा करने हेतु पंचायत सचिव को निदेशित किया गया।

ग्राम पंचायत विकास योजना को ससमय जमा करना करें सुनिश्चित- प्रखंड विकास पदाधिकारी

ग्राम पंचायत विकास योजना (2023-24) की समीक्षा के क्रम में सभी पंचायत को ग्राम पंचायत विकास योजना की सूची 23मार्च 2023 तक प्रखंड पंचायत कोषांग को उपलब्ध कराने हेतु पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रखंड समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं कर्मी व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230420 WA0027
IMG 20230420 WA0028 1

Also Read: E-paper 22-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर