Search

March 16, 2026 10:50 pm

लंबे समय से फरार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के डहरटोला निवासी लोंगरा मुर्मू को मंगलवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जो विगत तीन वर्ष से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2020 को हिरणपुर थाने का पुलिस सादे लिवास में एक अपराधी को गिरफ्तार करने लिट्टीपाड़ा बाजार में पहुँची थी, उस दिन लिट्टीपाड़ा का साप्ताहिक हटिया था।जैसे पुलिस ने अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया कि उपस्थित भीड़ में अपराधी ने बच्चा चोर कहकर हल्ला करने लगा और भीड़ ने सादे लिवास में पहुचे पुलिस को मारपीट कर घायल कर दिया।और जिस वाहन से हिरणपुर पुलिस अपराधी को पकड़ने पहुचा था उसे आग के हवाले कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस समेत जिला मुख्यालय से काफी संख्या पुलिस बल घटना स्थल पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रण किया था। ततपश्चात दर्जनों लोगों पर सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाने व पुलिस के साथ मारपीट करने तथा वाहन जलाने का मामला दर्ज किया गया था। और कई लोगो को हिरासत में लेकर जेल भेजा था।पर लोंगरा फरार चल रहा था। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर