राजकुमार भगत
बेहतर अस्पताल बनाने में राज्य सरकार गंभीर नहीं
पाकुड़। पाकुड़ के पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने चेंगडांगा के हमरूल निवासी युवा मुकेश राजबंशी की खुदकुशी की समाचार सुनकर पिता शीतल राजबंशी एवं उनके परिवार से सदर हस्पताल पाकुड़ में मिलकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया एवं दुख की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया । जनरल वार्ड में भाजपा लिट्टीपाड़ा के कार्यकर्ता गणेश राय के इलाजरत परिजन से मिलकर स्वस्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री मुर्मू सदर अस्पताल में डॉक्टर दिलीप कुमार से मिल कर स्वस्थ्य परिसेवा की जानकारी ली। श्री मुर्मू ने लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया, इलाजरत रोगियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने सदर अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड , इमरजेंसी सेवा , ओपीडी , टेस्टिंग डिपार्टमेंट का भी निरीक्षण किया। एवं वहां इलाज करा रहे लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को देखकर चिंता जाहिर करते हुए कहा सदर अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है। केवल नाम का ज़िला अस्पताल है । श्री मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार गंभीर नहीं है।केंद्र सरकार के स्वस्थ्य मंत्रालय से वार्ता कर सदर पताल को सिर्फ जिला रेफरल हॉस्पिटल से बदलकर जिला स्तर का नंबर वन अस्पताल बनाएंगे।








