Search

March 17, 2026 4:54 pm

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धरमपुर ग्रामीण क्षेत्रों से चलंत लोक अदालत सह जागरुकता अभियान चलाया गया।

बजरंग पंडित

गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धरमपुर ग्रामीण क्षेत्रों में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत सह जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त जागरुकता अभियान में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी के द्वारा कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीण को दी एवम् कानूनी जागरूक पर्ची बांटी गई साथ ही नालसा के योजना 2015 से संबंधित आदिवासी के अधिकार का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं,गरीब उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं द्वारा लाभ और अधिकार समेत कई अहम कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही योजनाओं के लाभ दिलाने से सबंधित कई आवेदन प्राप्त किया गया। मौके पर क्षेत्र से संबन्धित पीएलवी एवम् पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर