Search

March 16, 2026 3:39 pm

लैंप्स कार्यालय सह गोदाम निर्माण कार्य का डीसीओ ने की जांच

गोदाम निर्माण कार्य जांच में डीसीओ ने पाया घटिया गुणवत्ता, निर्माण कार्य को असंतोषजनक बताया

पाकुड़: पाकुड़ जिले में किसानों के लिए बनाए जा रहे लैंप्स कार्यालय और गोदाम निर्माण कार्य का जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो ने निरीक्षण किया। डीसीओ ने पाकुड़िया प्रखंड के श्रीरामपुर लैंप्स के 500MT गोदाम, बसंतपुर और पलियादाहा पंचायतों में 100MT गोदाम, महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत में बन रहे 100MT लैंप्स कार्यालय सह गोदाम एवं भेटातोला में 100MT गोदाम निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान भेटातोला के 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य को असंतोषजनक पाया गया।डीसीओ ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार शिकायतें मिली हैं कि संवेदक निर्माण कार्य में अनियमितताएं कर रहे हैं। भेटातोला में पिलर पर बिना रिंग लगाए और घटिया सामग्री जैसे खराब ईंट, सीमेंट, बालू व लोहे का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने संवेदक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार करने के निर्देश दिए।इस दौरान पाकुड़िया प्रखंड के श्रीरामपुर लैंप्स, बसंतपुर, पलियादाहा पंचायत एवं महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत में बने गोदामों का भी निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित लैंप्स के सदस्य सचिव एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

img 20250531 wa00458284457171109501989
img 20250531 wa00443021863753787747411

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर