Search

October 23, 2026 4:31 pm

वाहनों को चुनाव कार्य में लगाने हेतु थाना परिसर में सीजर लिस्ट देने को लेकर कैंप लगाया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वाहनों को चुनाव कार्य में लगाने हेतु पाकुड़िया थाना परिसर में वाहन मालिकों को सीजर लिस्ट देने को लेकर सोमवार को कैंप लगाया गया।पाकुड़िया थाना क्षेत्र में पहले दिन कुल 13 वाहनों का सीजर लिस्ट काटा गया।बीडीओ सह सीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में सीजर लिस्ट काटा गया । इस दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने वाहन जब्ती की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर यह किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में विभिन्न कार्यों हेतु वाहन का उपयोग किया जाएगा। वाहन मालिकों का फायदा होगा कि पाकुड़िया थाना में सीज करने के बाद किसी दूसरे थाना में सीज नहीं किया जाएगा । सभी वाहन चालक को एक नोटिस दिया गया है । जिसके तहत संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि को पाकुड़िया थाना में वाहन को जमा करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि यदि वाहन मालिकों द्वारा वाहन देने में आनाकानी की जाएगी तो संबंधित वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!