Search

March 11, 2026 7:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विद्यार्थी परिषद का आंदोलन लाया रंग, बीएड का शुल्क घटकर हुई अठ्ठासी हजार

बी.एड के छात्रों की आई सुखद खबर

Also Read: E-paper 07-02-2026

राजकुमार भगत

पाकुड़। विश्वविद्यालय द्वारा बी एड का शुल्क पुनः 88 हजार कर दिया गया है। इसकी जानकारी सिद्धू कानू मुर्मू यूनिवर्सिटी के पत्रांक संख्या एसकेएमयू / बी एड/90 /23 के माध्यम से दी गई है। पत्र में कहा गया है कि छात्रों के आंदोलन को देखते हुए छात्र समन्वय समिति के अनुरोध पर बी एड कॉलेज में नामांकन में हुई बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है ।पूर्व के निर्धारित शुल्क अठ्ठासी पर ही नामांकन सत्र 2023- 25 में किया जाएगा। मालूम हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय द्वारा बीएड का शुल्क अठ्ठासी हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख किए जाने का विरोध पूरे संथाल परगना के सभी जिलों में प्रमुखता से की थी ।विश्वविद्यालय घेराव से लेकर प्रत्येक महाविद्यालय में ज्ञापन पुतला दहन इत्यादि कई माध्यमों से विश्वविद्यालय के इस तानाशाही फैसले का पुरजोर विरोध किया गया था। बुधवार को सुखद खबर आई। विश्वविद्यालय को विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के आगे अपने फैसले को वापस लेना पड़ा। बी एड कॉलेज के नामांकन में हुई बढ़ोतरी शुल्क डेढ़ लाख रुपए से घटाकर अठ्ठासी हजार कर दी गई है। विद्यार्थी परिषद ने विशेष रुप से संथाल परगना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को, एवं उन कार्यकर्ताओं को जिन्होंने विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र हितों की आवाज को मुखरता से अपने-अपने कैंपस में उठाया । उन्हें हृदय से आभार जताया है । उक्त जानकारी बम भोला उपाध्यायविश्वविद्यालय संयोजक
सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर