बजरंग पंडित
पाकुडिया सिदो मुर्मू कान्हू मुर्मू स्मारक समिति तालवा चौक पाकुड़िया पाकुड़ के अध्यक्ष नगेंद्र सोरेन की अध्यक्षता में रविवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई गई जिसमें 30 जून 2023 कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ है बैठक में 30 जून 2023 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा ओलचिकी लिपि में ट्विट किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा माननीय प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से कमेटी के द्वारा आग्रह किया गया की सभी विद्यालयों में ऑलचिकी संताली की वर्ग 1 से पीजी तक की पढ़ाई जल्द शुरू करने का आग्रह किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सचिव स्टेफान मरान्डी कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र मुर्मू, उपाध्यक्ष रूपलाल मुर्मू, उपसचिव सागनेन टुडू, मुख्य सलाह कर कालिन्दो मुर्मू, पूर्व डी०एस०पी० सोनोत कु०सोरेन देवीधन टुडू, एस०किस्कू, नाजीर टुडू राहूल हेम्ब्रम, जीयोन मरान्डी एवं समिति की सभी सदस्यों उपस्थित हूए।







