5 मार्च को राजबाड़ी कोटालपोखर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर की गई बैठक।
तोफिक राज की रिपोर्ट पाकुड़।
पाकुड़। प्रखंड के अन्तर्गत श्रीकुंड स्थित पूर्व विधायक अकील अख्तर के आवासिय कार्यालय में बैठक की गई। पांच मार्च को राजबाड़ी कोटलपोखर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इन्हीं विषय वस्तु पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। विभिन्न पंचायत के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं बैठक में भाग लिया। साथ ही रहसपुर पंचायत के जुझारू कार्यकर्ता अनिकुल अलाम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। अनीकुल अलाम ने बताई की 5 मार्च को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इस विषय को लेकर हम सब जनाब अखिल अख्तर साहब से मिले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में गए थे। आजसू पार्टी के विचारधारा को समझे। आजसू पार्टी को आगे बढ़ाने के तैयारी में हम सब लगे है।





