Search

September 7, 2026 3:31 am

वृद्धा पेंशन हो या विधवा पेंशन किसी भी पेंशन की शिकायत करें घर बैठे फोन पर : उपायुक्त

राजकुमार भगत

पाकुड़। सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं है। लोग अपनी शिकायत घर बैठे ही फोन के माध्यम से दर्ज करा पाएंगे। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित सभी शिकायतों को सुबह के 11:00 बजे से शाम के 5:00 तक दर्ज करने का आदेश जारी किया है। अब लोग सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जुड़ी पेंशन संबंधित शिकायत 9661920 339 पर कॉल कर कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहां की अब उन्हें दूर से चलकर पाकुड़ आने की जरूरत नहीं होगी । लोग पेंशन से संबंधित शिकायत कॉल पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कर सकते है। उन्होंने कहा कि कोषांग से संबंधित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन की शिकायतों पर सबंधित अधिकारी उसके निवारण के लिए तीव्र गति से कार्य करेंगे। ताकि लोगों को सरकार की योजना का लाभ सही समय पर मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!