Search

March 17, 2026 12:11 am

वृद्धि निगरानी सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत फुलझिंझरी सालपानी, श्यामसुंदरपुर, राजपोखर, रामघाटी सहित सभी आंगनवाड़ी केन्द्र में सोमवार से 15 मई 2023 से वृद्धि निगरानी सप्ताह का शुभारंभ गांव के जनप्रतिनिधि, सहिया, एसएचजी दीदी, सेविका-सहायिका, तेजस्विनी सीसी एवं लाभुक वर्ग की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया। जानकारी के अनुसार 15 से 22 मई तक वृद्धि निगरानी सप्ताह का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाना है। जिसके अंतर्गत उपस्थिति सभी गर्भवती, धात्री, किशोरी एवं जीरो से छः वर्ष के बच्चों का वजन एवं लंबाई माप एवं सहिया द्वारा किया गया प्रत्येक दिन सेविका द्वारा तैयार माइक्रोप्लान के अनुसार लाभुकों का वजन एवं लंबाई माप करना है। जिसमें लाभुक वर्ग रुचि दिखा रहे हैं धात्री, गर्भवती, माता किशोरी भी केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना वजन लंबाई माप करा रहे हैं। जिसका साधारण सेविका द्वारा पंजी में किया जा रहा है एवं पोषण ट्रैकर में अपलोड किया जा रहा है। जागरूकता हेतु सेविका द्वारा दीवार लेखन भी किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर