पाकुड़ नगर वासियों को बहुत जल्द मिलेगा पाइपलाइन के द्वारा गंगाजल, संप्पा साहा
राजकुमार भगत
पाकुड़। निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने बहुप्रतीक्षित शहरी जलापूर्ति योजना का पश्चिम बंगाल के चांदपुर स्थित पुठीमारी ब्रिज के निकट निर्माणाधीन पंप हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाब राय,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिकेत गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री राजा अंसारी,पूर्व नगर मंत्री भाजपा सुशील साहा,अक्षय चौरसिया आदि मौजूद थे। श्रीमती शाह ने कहा कि पंप हाउस का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।शहरी जलापूर्ति योजना का सबसे महत्वपूर्ण और कठिन कार्य इंटकवल का कार्य पूरा हो चुका है।अब सिर्फ विद्युत कनेक्शन कार्य बाकी है।उन्होंने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य 90% मेरे कार्यकाल में पूरा हो चुका था।बावजूद कतिपय राजनीतिक कारणों से विभागीय शीतलता बड़ती गई। जिससे कि मैं योजना पूर्ण करने का श्रेय से वंचित हो जाऊं।
बहुत जल्द पाकुड़ शहर को गंगाजल मिलने लगेगा जिसका श्रेय लेने हेतु हथकांडा अपनाया जा रहा है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि देश के 11 पिछले प्रखंडों में से एक आदिवासी बाहुल्य प्रखंड लिट्टीपाड़ा के 267 गांव में रहने वाले लोगों को घर-घर पानी पहुंचाने हेतु वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 217 करोड़ की योजना स्वीकृत की थी,जो आज सरकार की उदासीनता के कारण पूरा नहीं हो सका है।6 वर्षों से लंबित बहुउद्देशीय जलापूर्ति योजना को आखिर पूरा करने हेतु झारखंड सरकार क्यों नहीं रुचि ले रही है? सरकार के लापरवाही के कारण आज भी वहां के आदिवासी चुंआ और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर हैं और जब आज पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना पुर्ण होने जा रही है तो सत्ताधारी दल के लोग श्रेय लेने हेतु उछल कूद कर रहे हैं।









