Search

March 21, 2026 6:18 am

शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाए: प्रिंटिंग प्रेस दुकान के सामने से बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुआ नकाबपोश युवक

कजरूल शेख

पाकुड़: पाकुड़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा। रविवार को शहर के कॉलेज रोड स्थित बड़ी अलीगंज में जेएमएस प्रिंटिंग प्रेस की दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई। बड़ी अलीगंज मोहल्ला निवासी सह जेएमएस दुकान मालिक तपन कुमार घोष ने बताया कि रविवार शाम को उनके छोटे भाई जो बीएसएफ है जिसकी पोस्टिंग कुचबिहार में है उनका बाइक (हिरो स्प्लेंडर प्लस) दुकान के सामने रखा था।वे अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी कर घर घुसा था। सीसीटीवी के अनुसार बाइक चोर ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था रात्रि 9:53 में दुकान के सामने से बाइक को लेकर भागा है। करीब 10:30 बजे जब बाइक मालिक घर से निकले तो उनकी बाइक गायब थी।आसपास नहीं मिली तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी जुटाई। जिसमें एक युवक आसपास देखकर बाइक ले जाता दिखाई दिया।दुकान मालिक तपन कुमार घोष ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत नगर थाने में की है। जिसमें उन्होंने सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं।गौरतलब है कि इसके पहले भी शहर में अनेक बाइक चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण उनका सुराग नहीं मिल पा रहा है।

बाइट- तपन कुमार घोष,दुकान मालिक

img 20230102 wa00218040268357826235378

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर