सतनाम सिंह
ओम फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत महेशपुर प्रखंड के पोखरिया में देवघर शाखा प्रबंधक पंचानन ठाकुर के अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के महेशपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता दुर्गा मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे. वही अतिथि दुर्गा मरांडी ने सर्टिफिकेट एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया. वही उन्होंने ने सभी छात्र- छात्राओं को कहा कि आप जैसे बच्चे इस देश के लिए अगला भविष्य है. आप पढ़ लिखकर एक अच्छे शिक्षा हासिल कर देश की सेवा में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आगे बढ़ें. यही मेरा आप सभी से कामना और आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि हम सबों के लिए गर्व का विषय है कि आप सभी छात्र -छात्राओं ने एक अच्छी स्थान लाकर मैट्रिक परीक्षा में आपने उत्तीर्ण हुए हैं. मौके पर पोखरिया पंचायत के उप मुखिया गिरधारी साह, बबलू भगत, सुनील किस्कु सहित अन्य मौजूद थे।







