Search

March 11, 2026 7:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राज कुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल,पाकुड़ में सत्र 2023-24 के प्रथम अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों को हाल में सम्पन्न हुए प्रथम जाँच परीक्षा के परिणाम से अवगत कराया एवं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा किया तथा बच्चों के बेहतर विकास के लिये मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने अपने संबोधन में अभिभावकों को धन्यवाद दिया और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से से विद्यालय भेजें। विद्यालय के संपर्क में रहें तथा अपनी शिकायतों एवं सुझावों से विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को अवगत कराते रहें जिससे हम अपनी कमियों एवं त्रुटियों को दूर कर सकें। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय कृतसंकल्प है तथा इसमें अभिभावकों की भूमिका अहम है। इस संगोष्ठी को सफल बनाने में विद्यालय के श्री रंजन कुमार, निहारिका देवी, दुर्गामीत तमांग , शुभांकर मल्लिक, ज्योति बास्की , देवाशीष रॉय , मीरू मरांडी, कल्याणी देवी , धर्मेंद्र मुर्मू, विदया सिन्हा , सारा बास्की , ज्योत्स्ना भौमिक, नेहा कुमारी, सोनी देवी, अनु अनुसता टुडू, प्रीति देवी, प्रिया कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर