Search

March 17, 2026 3:11 am

शिक्षक के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

तोफिक राज

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इस्लामपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पद स्थापित एक शिक्षक के साथ मारपीट करने गले से सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पद स्थापित शिक्षक विनय कुमार ने अपने विभागीय पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिया है, अपने लिखित आवेदन में विनय कुमार ने लिखा है कि 09:13 पूर्वाह्न में वर्ग कक्ष में SA2 की वार्षिक परीक्षा में वीक्षण कार्य कर रहा था। अचानक मनिरुल इस्लाम एवं सेनारुल शेख विद्यालय के वर्ग कक्ष में प्रवेश कर मेरे उपर लाठी दंडे से हमला कर दिया। इसके पहले हम कुछ समझ पाते दोनो अभियुक्त व्यक्तियों के द्वारा वर्ग कक्ष के बाहर खींच कर बेरहमी से मारना पीटना शुरू कर दिया गया साथ ही विद्यालय के बाहर खींचकर पत्थर दिखाते हुए जान से मारने के धमकी देते हुए कान पकड़ कर उठक-बैठक भी कराया गया । मेरे गले में 17 ग्राम सोने का चेन और नगद 2500 था जो की छीन लिया गया । इस घटना की सूचना मेरे द्वारा प्रखण्ड के कुछ शिक्षकों को दूरभाष पर दी गई और संकुल साधन सेवी को भी दी गई, शिक्षकों के द्वारा मुफ्फसिल थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन पहुंचने के बाद मुझे सकुशल विद्यालय से ईलाज हेतु सदर अस्पताल सोनाजोड़ी विद्यालय के अन्य शिक्षकों की मदद से लाया गया।जिला सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया इस तरह की घटना विद्यालय में नहीं होनी चाहिए। विभाग को भी सूचित किया गया है,लेकिन विभाग द्वारा तुरंत एक्शन नहीं लिया गया। इसकी भी निंदा करता हूं। शिक्षक को मार कट कर नदी में फेंकने की धमकी दी गई। इससे उसी विद्यालय के शिक्षक नहीं बल्कि पूरे अंचल के शिक्षक में भय का वातावरण हो गया है हम यह अल्टीमेटम देते हैं जिला संघ को की 3 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय तक आंदोलन जिला संघ करेगा।पाकुड़ बी.ई.ओ. सुमिता मरांडी ने बताई मेरा मीटिंग चल रहा था। जैसे ही मीटिंग खत्म होगी हम आयेंगे आप लोग से रूबरू होंगे।जो भी हमसे होगा मदद करने का प्रयास करेंगे। विभाग के माध्यम से सेफ्टी के तौर पर हर संभव मदद की जाएगी।

IMG 20230513 WA0048
IMG 20230513 WA0050
IMG 20230513 WA0047 1
IMG 20230513 WA0049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर